तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप रिश्वत की बात

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है | तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अमित शाह रिश्वत ले-देकर बिहार में काम कराते थे | इसी ट्वीट के साथ उन्होंने बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सुशील मोदी का वीडियो भी ट्वीट किया |

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सुशील मोदी का अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा कहा, अमित जी रिश्वत ले-देकर वर्षों पहले बिहार में काम कराते थे | रिश्वत लेना-देना दोनों अपराध है लेकिन सुशील मोदी CM नीतीश कुमार के इशारे पर खुलेआम अपने अध्यक्ष की चाणक्य खूबियों का बखान कर अच्छे से उनकी मानहानि कर रहे हैं |

तेजस्वी ने सुशील मोदी का जो वीडियो ट्वीट किया है, उसमें सुशील मोदी एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं | वीडियो में सुशील मोदी कहते हैं, ‘…मैंने अमित शाह जी से पूछा आप पहली बार बिहार कब आए थे | राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो चुनाव प्रचार में आए थे | तो उन्होंने बताया कि 20-25 साल पहले वो पाइप का बिजनेस करते थे और यहां पर उन्होंने एक विभाग में पाइप सप्लाई किए थे उसके बकाया का भुगतान नहीं मिल रहा था |’

सुशील मोदी ने आगे कहा, ‘…मैंने और पूछा कि आपका काम हो गया..उन्होंने कहा- काम हो गया | मैंने कहा कैसे हुआ तो उन्होंने कहा कि बताने की जरूरत नहीं है, कांग्रेसियों की जो संस्कृति है उसी का सहारा मुझे लेना पड़ा तो भुगतान मिला | वो कांग्रेस की संस्कृति थी और आज नरेंद्र मोदी-अमित शाह की जोड़ी है.. जहां भी हमारी सरकारें हैं कोई हमपर उंगली नहीं उठा सकता |’ सुशील मोदी का ये वीडियो 16 नवंबर का है |

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव लगातार सोशल मीडिया पर भाजपा और बिहार सरकार पर निशाना साधते रहते हैं | इससे पहले भी कई बार तेजस्वी और सुशील मोदी के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ चुकी है | कुनबा एक नहीं कर पाएं मुलायम सिंह यादव, अखिलेश – शिवपाल मनाएंगे अलग अलग जन्मदिन |

Related Articles

Back to top button