81 किलो के लड्डू से मनाया गया मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपना अपना 81वां जन्मदिन लखनऊ में मना रहे हैं | सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंच पर मौजूद हैं | इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच 81 किलो का लड्डू बांटा गया |

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के जरिए मुलायम को जन्मदिन की बधाई दी है | मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं | मैं प्रभु श्री राम से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, समृद्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना करता हूं |” मुख्यमंत्री योगी के अलावा उत्तर प्रदेश की राजयपाल आनंदी बेन पटेल ने भी मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी हैं |

बहरहाल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हाथ मिलाने के संकेत दिए हैं | उन्होंने कहा था, ‘हम चाहते हैं नेता जी के जन्मदिन (22 नवंबर) पर परिवार में एकता बढ़ जाए तो अच्छा है | हमारा प्रयास है भतीजा समझ लेगा तो सरकार बना लेगा, मुख्यमंत्री हमें तो बनना नहीं है |’

शिवपाल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है समाजवादी पार्टी, क्योंकि हमने बहुत लंबे समय तक नेताजी के साथ काम किया है हमारी विचारधारा भी समाजवादी है| नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर दोनों पार्टियां एकता के लिए आगे बढ़ें यही हमारी कोशिश है | हालांकि अखिलेश यादव ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि वो किसी के साथ गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेंगे |

 

Related Articles

Back to top button