उत्पाती बंदरों का आतंक 13 लोगों को काटा किया जख्मी

सहारनपुर, महानगर के कई क्षेत्रों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। किशनपुरा में उत्पाती बंदरों ने 13 लोगों को काटकर जख्मी कर गिया। सभी को उपचार दिया गया। बंदर घरों और छतों पर रखे सामान को भी बर्बाद कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम पहुंचकर मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की।

किशनपुरा क्षेत्र में बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। छतों से कपड़े और अन्य सामान लेकर बंदर दौड़ पड़े। कई लोगों ने जब उन्हें भगाना चाहा बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। एक के बाद एक उत्पाती बंदरों ने लोगों को अपना निशाना बनाया। कई घरों में प्रवेश कर गए। बंदरों ने छोटे बच्चों को भी काट खाया। महिलाओं और पुरुषों ने जब भगाना चाहा तो उन्हें भी बंदरों ने निशाना बनाया। क्षेत्र पिछले 15 दिन के दौरान क्षेत्र के 50-60 लोगों को बंदर अपना निशाना बना चुके हैं। बाद में क्षेत्र के लोग अनिल अरोड़ा व प्रवेश धवन के साथ नगर निगम पहुंचे। उन्होंने मेयर संजीव वालिया और नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर कि बंदरों से बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा आतंकित हैं। लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग

 

Related Articles

Back to top button