हम दोनों जा रहे हैं, लौट कर नहीं आएंगे और लगा दी छलांग…

मुंबई–दुःखद रूप से, प्रेमी सामाजिक, राजनीतिक या सांस्कृतिक मतभेदों से बचने के लिए आत्महत्या कर लेते हैं। जब वे एक होने के अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाते हैं। क्योंकि उनके जीवन को एक साथ व्यतीत करने की कोई उम्मीद नहीं होती, वे हताश हो जाते हैं और अपनी जान ले लेते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं, जो अपने जीवन-साथी की मृत्यु के बाद, अपना बाकी जीवन अकेले बिताने के डर से आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसी ही एक घटना मुंबई में देख एक दूजे के लिए जी ना सके तो कयामत से कयामत कर गए। एक दूजे के लिए मर गए।

परिवार वालों ने लव मैरेज की मांग ठुकराई तो मुंबई के एक कपल ने 125 फुट ऊंचाई से छलांग लगाकर कर लिया सुसाइड। मुंबई के कांदिवली ईस्ट के समता नगर इलाके में एक प्रेमी-प्रेमिका की आत्महत्या की खबर ने खलबली मचा दी है।मुंबई पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारियों के मुताबिक दोनों समता नगर के पास जानूपाडा में एक दूसरे के पड़ोसी थे और पिछले दो महीने से अपने घर वालों को राजी करने की कोशिशों में लगे हुए थे। लेकिन घर वालों का विरोध कायम रहा। इसके बाद इन दोनों ने मिलकर आखिरी फैसला कर लिया। 21 साल का आकाश झाटे हाउस कीपिंग का काम करता था। और 16 साल की उसकी प्रेमिका वैशाली गोवारे एक स्टूडेंट थी। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कर लिया है और परिवारवालों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर रही है।

वैशाली और अक्षय शुक्रवार की सुबह अपने-अपने घर से बाहर गए।अक्षय ने घर से निकल कर अपने मोबाइल फोन से अपने परिवारवालों के नाम एक मैसेज किया। मैसेज में लिखा- मैं जा रहा हूं, अब कभी नहीं लौटूंगा।

Related Articles

Back to top button