स्वागत कार्यक्रम में इस वजह से घायल हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष!

यूपी बीजेपी के नवनियुक्‍त अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को मुजफ्फरनगर में एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान घायल हो गए | जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष की हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर है | उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी हॉस्पिटल लाया गया है | जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ उनका इलाज कर रहे हैं | डॉक्टर के मुताबिक अंगुली में गंभीर चोट आई है | इसलिए उनके अंगुली का ऑपरेशन किया जा रहा है | सिविल लाइन स्थित वर्धमान हॉस्पिटल के बाहर भाजपा नेताओं की भीड़ जमा हो गई है |

बता दें कि स्वतंत्र देव पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी हैं | उन्होंने बीजेपी में कार्यकर्ता से लेकर संगठनकर्ता तक का सफर तय किया है | लोकसभा चुनाव से लेकर यूपी विधानसभा चुनाव तक यूपी में मोदी की सभी रैलियों को सफल बनाने का जिम्मा उन्हीं के पास था और अपनी संगठन क्षमता को उन्होंने साबित भी किया |

स्वतंत्र देव सिंह के बारे में बताया जाता है कि वह विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए संबंधित शहर में जाकर वहीं काम करने लगते थे | उनके पास बूथ से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं की जानकारी होती है |

Related Articles

Back to top button