दो घण्टे बिना कपड़ों के बर्फ में रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड!! ऐसे हुआ ये करिश्मा!!!

बर्फ में ठण्ड से बचने के लिए इंसान को गरम कपडे, जैकेट और न जाने क्या क्या पहनना पड़ता है। ऐसे में अगर कोई घंटों बिना कुछ पहने बर्फ में बिताए तो उसे पागल समझना लाज़मी है। पर इसी पागलपन को 2 घंटे करने के बाद ऑस्ट्रिया के जोसेफ़ कोएबर्ल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। एथलिट जोसेफ़ ने 2 घंटे, 8 मिनट और और 47 सेकंड तक बिना कपड़ों के बर्फ से भरे एक डिब्बे में रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

विएना के मेन स्टेशन में एक पारदर्शी डिब्बा तैयार किया जिसमें आइस क्यूब्स के कई पैकेट खाली किए। जोसेफ़ स्विमसूट पहनकर पहले डिब्बे में चले गए। फिर डिब्बे को जोसेफ के कन्धों तक आइस-क्यूब्स से भर दिया गया। बता दें, जोसेफ से पहले 2014 में चाइनीज एथलीट जिन सोंगहाओ के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था जिन्होंने 53 मिनट,10 सेकंड तक बर्फ में बैठकर रिकॉर्ड बनाया था।

रिकॉर्ड के लिए डिब्बे में जाने से पहले जोसेफ का मेडिकल टेस्ट किया गया था। डिब्बे से बाहर आने के बाद भी उनके शरीर का तापमान मापा गया और उनका मेडिकल टेस्ट किया गया। इसी के साथ मौके पर एक एम्बुलेंस किसी भी आपातकाल स्थिति के लिए मौजूद थी। जैसे ही रिकॉर्ड पूरा हुआ उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि मैं और ज्यादा वक्त तक बर्फ में बैठ सकता था, लेकिन मुझे उसकी जरूरत नहीं थी। इसलिए मैं 2 घंटे के बाद ही बाहर आ गया। अब मैं अपने रिकॉर्ड के टूटने तक का इंतजार करूंगा।’

आपको बता दें कि जोसेफ के लिए यह पहली बार नहीं था। इससे पहले जोसेफ़ एक टीवी शो के दौरान स्टेज पर रखे डिब्बे (बर्फ से भरे) में एक घंटे तक रहे थे। उसी समय उन्हें ये रिकॉर्ड बनाने का ख्याल आया। हालाँकि कुछ लोगों ने इसे पागलपन और बेवकूफी बताया। पर जोसेफ़ जैसे लोग ऐसे कारनामे कर दुनिया को हैरान कर देते हैं और एक मिसाल बनते हैं।

Related Articles

Back to top button