सुशांत सिंह की बहन मीतू सिंह ने की ब्राहमासत्र फिल्म की आलोचना।

अब इस फिल्म को लेकर सुशांत राजपूत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बॉलीवुड पर निशाना लगाया है। सुशांत राजपूत की बड़ी बहन मीतू ने अपनी भाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा,

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पूरी दुनिया में दो दिन में 75 करोड़ की कमाई कर ली है। मूवी एनालिस्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में बॉलीवुड की फिल्मों में उछाल देखने को मिलेगा। ब्रह्मास्त्र को लेकर लोगों ने मिली-जुली राय दी है जिससे मूवी के बारे में कुछ साफ ही नहीं हो पा रहा है।

अब इस फिल्म को लेकर सुशांत राजपूत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बॉलीवुड पर निशाना लगाया है। सुशांत राजपूत की बड़ी बहन मीतू ने अपनी भाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा, सुशांत का ब्रह्मास्त्र ही बॉलीवुड को बर्बाद करने के लिए काफी था। बॉलीवुड हमेशा लोगों पर राज करना चाहता था। यह आपसी सम्मान और विनम्रता जैसी चीजों के लिए कभी नहीं रुकता। साथ ही में उन्होंने लिखा की, हम ऐसे लोगों को अपने देश का चेहरा कैसे बना सकते हैं जो नैतिक मूल्यों में इतना समृद्ध है? जनता का प्यार जीतने की उनके दिखावे की कोशिश नाकाम हो रही है, यह दुखद है। गुण और नैतिक मूल्य ही एक ऐसी चीज है जो आपको प्रशंसा और सम्मान दिलाएगी। मीतू सिंह के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए नजर आए है।

सिर्फ मितू सिंह ही नहीं सुशांत के फैंस और कंगना ने भी ब्रह्मसत्रा फिल्म की आलोचना करी है।

Related Articles

Back to top button