सुशांत सिंह राजपूत केस कि जांच करने मुंबई गए पटना SP सिटी को BMC ने किया क्वॉरेंटाइन, बिहार पुलिस नाराज

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में नए-नए मोड़ आते ही जा रहे हैं। यह मामला हर दिन उलझता जा रहा है। हालांकि अब तक इस मामले में कई ऐसे खुलासे हुए हैं जैसे यह केस पहले से बहुत अलग हो गया है। हालांकि अब इस मामले पर महाराष्ट्र पुलिस और बिहार पुलिस आमने सामने आ गई है। बिहार पुलिस लगातार आरोप लगा रही है कि सुशांत सिंह के मामले में महाराष्ट्र पुलिस मदद नहीं कर रही है। ऐसे में अब इस पूरे केस की जांच करने आए पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को बीएमसी के अधिकारियों ने क्वारंटाइन कर लिया है। यह बात बिहार पुलिस को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। बता दें कि रविवार को पटना एसपी सिटी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे थे लेकिन उन्हें अब क्वारंटाइन कर दिया गया है।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट कर कहा है कि आज (2 अगस्त) आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन रविवार रात 11 बजे BMC अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारनटीन कर दिया। उन्हें अनुरोध के बावजूद IPS Mess में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। वो गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर सीबीआई जांच कर लिए भी बातें कहीं जा रही। लोग मांग कर रहे हैं कि इस पूरे केस की सीबीआई जांच हो। लेकिन उससे पहले बिहार पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस एक दूसरे के आमने सामने आ चुके हैं और आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि मुंबई पहुंचने के बाद मीडिया से वार्तालाप करते समय विनय तिवारी ने कहा था कि हमारी टीम मुंबई में अच्छा काम कर रही है। पिछले एक हफ्तों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के विश्लेषण के बाद ही नतीजे पर पहुंचेंगे। हालांकि अभी हमें सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button