रिया से परेशान सुशांत सिंह राजपूत हिमाचल में रहना चाहते थे, बिहार पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर जांच करने गई बिहार पुलिस कि 4 सदस्यों वाली टीम अब मुंबई से लौट आई है। यह टीम 27 जुलाई को मुंबई पहुंची थी लेकिन आज वह टीम लौट आई है। 27 जुलाई से ही बिहार पुलिस ने मुंबई में सुशांत के केस की जांच करनी शुरू कर दी थी। ऐसे में टीम का दावा है कि जो सबूत होने चाहिए थे जिसकी वह जांच करने गए थे वह पूरी तरह से मुकम्मल है। काफी सारे ठोस सबूत उनके हाथ भी लगे हैं।

मुंबई में पटना पुलिस की जांच के दौरान सबसे बड़ी बात यह सामने आई है कि रिया चक्रवर्ती से परेशान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में ही रहना चाहते थे। हिमाचल प्रदेश में रहना चाहते थे। इसके लिए तैयारियां भी उन्होंने की थी लेकिन अपनी तैयारियों को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए।

रिया की वजह से परेशान सुशांत इसी साल जनवरी महीने में चंडीगढ़ गए थे। अपनी बहन के पास 20 से 24 जनवरी तक रहे। मुंबई में रहकर बिहार पुलिस की टीम ने सुशांत की कॉल डिटेल भी निकाली थी। जिससे पता चला था कि उस 5 दिन में रिया ने 25 बार सुशांत को कॉल किया और मुंबई लौटने का दबाव बनाया। वही कुछ खबरों के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि सुशांत ने पिछले साल नवंबर महीने में ही अपने परिवार से मदद मांगी थी। ब उसने जब नए नंबर लिए तो उस वक्त भी अपने परिवार से बचा लेने को कहा था लेकिन सुशांत और उसके परिवार के बीच अक्सर रिया चक्रवर्ती आ जाती थी।

Related Articles

Back to top button