सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, त्योहारों पर बढ़ रहे हवाई टिकट के दाम

त्योहारों और छुट्टियों में हवाई टिकट के दाम आसमान छूने लगे। डायनामिक किराए के नाम पर आम लोगों से हो रही ज्यादा वसूली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा।

Airlines ticket hike: त्योहारों और छुट्टियों के दौरान हवाई टिकट की बढ़ती कीमतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करें। केंद्र सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि मामला उच्चतम स्तर पर देखा जा रहा है और जवाब देने के लिए थोड़ा और समय चाहिए।

Airlines ticket hike: डायनामिक किराए के नाम पर वसूली

याचिका में एयरलाइंस पर आरोप लगाया गया है कि टिकट के दाम मनमाने तरीके से तय किए जा रहे हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि हवाई यात्रा आज एक बुनियादी सेवा बन चुकी है, लेकिन महंगे टिकट के चलते यह आम लोगों के लिए कठिन हो गई है।
याचिका में यह भी कहा गया कि हवाई सेवा ‘एसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट’ के तहत आती है, लेकिन एयरलाइंस डायनामिक किराए के नाम पर अतिरिक्त पैसा वसूल रही हैं।

त्योहारी सीजन में टिकट महंगे

Airlines ticket hike: त्योहारों में टिकट के दाम हमेशा बढ़ जाते हैं। दीपावली, होली, छठ पूजा, दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों में एयरलाइन कंपनियां मनमाना किराया वसूलती हैं। कभी-कभी आपदा के समय भी यह देखा जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है। अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी।

 

Related Articles

Back to top button