दिल्ली में 1 जुलाई को स्कूल नही खुलेंगे, ये रहा सरकार का बड़ा ऐलान

दिल्ली में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई हैं | दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट के जरिये इसका ऐलान किया | उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली में गर्म मौसम क देखते हुए स्कूलों में 8वीं क्लास तक के लिए गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जा रही हैं | 8वीं तक के बच्चों के स्कूल अब 8 जुलाई से खुलेंगे | बाकी क्लास के लिए स्कूल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे |’

यह आदेश प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा | दिल्ली में 1 जुलाई से नया सत्र शुरू होने वाला था, लेकिन गर्मी और उमस की स्थिति को देखते हुए सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला किया है | अब 8वीं कक्षा तक गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह और बढ़ गई हैं और स्कूल 8 जुलाई को खुलेंगे |

एक तरफ जहाँ मुंबई में तेज़ बारिश हो रही हैं वहीँ दूसरी तरफ दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मॉनसून का अभी कोई अता पता नहीं है | बताया जा रहा है कि दिल्ली वालों को कुछ दिन और बारिश का इंतजार करना होगा |

Related Articles

Back to top button