बेकाबू हुए जेएनयू छात्र, बैरिकेड तोड़ संसद की और बड़े छात्र

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों का फीस वृद्धि के खिलाफ धरना उग्र होता नजर आ रहा है | जेएनयू में हजारों की संख्या में जुटे छात्र-छात्राओं ने परिसर में पुलिस बैरिकेड को तोड़ दिया है | इसके साथ ही वे संसद भवन की ओर बढ़ने लगे| इस पर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें एक बार फिर रोक दिया |

छात्रों के इस मार्च को देखते हुए जेएनयू परिसर के आसपास पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है | इस बीच मानव संसाधन मंत्रालय ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो जेएनयू की सामान्य कार्यप्रणाली बहाल करने के तरीकों की सिफारिश करेगी | जेएनयू के लिए बनाई गई यह समिति छात्रों और प्रशासन से बातचीत और सभी समस्याओं के समाधान को लेकर सिफारिश करेगी |
वहीं जेएनयू छात्रों के संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि छात्रों को पार्लियामेंट तक नहीं जाने दिया जाएगा | संसद के आसपास धारा 144 लागू है | पुलिस सूत्रों के अनुसार जेएनयू के छात्रों को विवि परिसर के एक किलोमीटर के दायरे में ही रोकने की योजना है | हालांकि, उन्हें कहा पर रोका जाएगा यह अभी नहीं बताया गया है |

इस दौरान ऑफिस जा रहे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा | अरुणा आसिफ अली रोड पर पुलिस बैरिकेडिंग के चलते कई लोग जाम में फंस गए| यहां पर एक शख्स ने कहा कि जेएनयू के छात्रों का तो यह रोज का काम हो गया है. यह कहां तक सही है | हम लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है | वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि पुलिस को पहले से बैरिकेडिंग कर के रास्ते डायवर्ट कर देना चाहिए था |

Related Articles

Back to top button