पोक्सो कोर्ट की स्पेशल जज ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का किया निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर में बुधवार को पोक्सो कोर्ट की स्पेशल जज आरती फौजदार ने टीम के साथ राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया।

SPJ POCSO Court Arti Faujdar : मुज़फ्फरनगर में बुधवार को पोक्सो कोर्ट की स्पेशल जज आरती फौजदार ने टीम के साथ राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। उनके साथ सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन के सिविल जज भी मौजूद रहे। जिन्होंने संप्रेक्षण गृह के तमाम रजिस्टरों की जांच की और तमाम तरह की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कुछ खामिया पाए जाने पर संप्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक को फटकार लगाई और जल्द से जल्द खामियों को दूर करने की निर्देश दिए।

SPJ POCSO Court Arti Faujdar:-

दरअसल, पोक्सो कोर्ट की स्पेशल जज आरती फौजदार की अगुवाई में एक टीम बुधवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) पहुंची। जहां रह रहे बच्चों की देखभाल और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

ये भी पढ़ें : 2024 की तैयारी में जुटी बीजेपी, लखनऊ में बड़ी बैठक

बच्चों की काउंसलिंग रजिस्टर के साथ तमाम रजिस्टरों को चैक किया गया। स्पेशल जज के साथ सीनियर डिवीजन के सिविल जज मयंक जायसवाल और जूनियर डिवीजन की सिविल जज चेतना त्यागी भी मौजूद रही। जिन्होंने संप्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक मोहित कुमार से कई तरह की जानकारियां ली।

निरीक्षण के दौरान बच्चों को रोजाना योगा, अन्य एक्टिविटी, मोटिवेशनल प्रोगाम दिखाने, समय पर काउंसलिंग ना कराने जैसी कमियां पाई गई। जिसपर स्पेशल जज आरती फौजदार ने नाराज़गी व्यक्त की। इसके लिए पोक्सो कोर्ट की स्पेशल जज आरती फौजदार ने संप्रेक्षण ग्रह के सहायक अधीक्षक को चेतावनी दी गई कि या तो वो सभी कमियों को समय पर दूर कर लें, नहीं तो उनकी जवाबदेही होगी। उन्होंने कहा कि ये कोई जेल नहीं है, बल्कि बच्चों का सुधार गृह केंद्र है।

Related Articles

Back to top button