बढ़ती महंगाई के विरोध में सपाईयों ने किया ऐसा धरना प्रदर्शन

बिलारी। रविवार को बढ़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और बैलगाड़ी पर सवार होकर बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान तहसील मुख्यालय पहुंचे।

सर्वप्रथम सपा कार्यकर्ता कैम्प कार्यालय एम० आई० हाउस पर जुटे और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बिलारी विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम इतने बढ़ गये है कि उत्तर प्रदेश के सीएम के गृह जनपद गोरखपुर के करीब सीमावर्ती इलाकों के लोग नेपाल में जाकर तेल भरने को मजबूर है।

लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से गरीब और मध्यम वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने गन्ने का रेट घोषित तो कर दिया लेकिन इस साल भी गन्ने के दाम नहीं बढ़ाये जिससे किसान वर्ग बहुत परेशान है।

कहा कि डीजल, खाद, बिजली, बीज, यूरिया सब कुछ 20-25 फीसदी महंगा हुआ, लेकिन गन्ना के सरकारी रेट इस साल भी नहीं बढ़े। पिछले 4 साल में 22 प्रतिशत डीजल महंगा हो चुका है, महंगाई और गन्ने का बकाए का भुगतान न मिलने के कारण किसान गन्ने की खेती को छोड़ रहे है। कहा कि पैट्रोल डीजल के दाम 50 रूपये से अधिक नहीं होने चाहिए और सिलेंडर 500 से अधिक का नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़े- यूपी बजट 2021 पेश कर विधानसभा पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना

इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान बैलगाड़ी पर सवार होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे और कोतवाली प्रभारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि इस बढ़ती महंगाई पर लगाम लगायी जाए।

बढे़ हुये गैस सिलेण्डर के दाम वापस लिये जाये। किसानों को डीजल पर छूट मिले और गन्ने का बकाया भुगतान अतिशीघ्र कराया जाए। किसानों को एम.एस.पी0 के मुताबिक निर्धारित रेटों के अनुसार कहीं भी उपज बेचने और उस दर से कम पर खरीद प्रतिबंधित करने का कानून बनाने के निर्देश केन्द्र सरकार को जारी किये जायें।

इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मौहम्मद उसमान, विधायक प्रतिनिधि मौहम्मद हस्सान उर्फ फैजी, महिला वर्ग की जिलाध्यक्ष अफरोज जहां, सुशीला, सुधा शर्मा, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष शाकिर सलमानी, अनीस प्रधान, रेहान पाशा, रियाज प्रधान, जोंटी त्रिपाठी, सोनू राठौर, कृष्णकांत यादव, लाल सिंह यादव, कामरान, जुल्फिकार प्रधान, जाबिर हुसैन, मंगे हाजी, मौ० इस्लाम, विशारत खान, सरताज, विक्की यादव, राजू यादव, उसमान, मुजाहिद , सत्तार, लक्षमण, फाजिल, कलीम नूरी, जरीफ अंसारी, कल्लू खां, नेम सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button