सपा प्रत्याशी बंशीलाल जाटव की भाजपा में वापसी, नरेन्द्र सिंह तोमर के समक्ष ली सदस्यता

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कई नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। इस उपचुनाव में दल बदल की राजनीति भी खूब देखने को मिली। इसी क्रम में अब भाजपा से नाराज होकर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले और अंबाह से सपा प्रत्याशी एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए है। बुधवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सामने उन्होंने दोबारा भाजपा की सदस्यता ली।

उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अंबाह विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी बंशीलाल जाटव भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली और अंबाह से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव को अपना समर्थन दिया है। दरअसल भाजपा से नाराज होकर बंसीलाल जाटव ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। वहीं अब उपचुनाव से ठीक चार दिन पहले नाटकीय घटनाक्रम में बंशीलाल जाटव ने घर वापसी कर ली है। बंशीलाल जाटव की वापसी भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बताते चले कि बंसी लाल जाटव एक कद्दावर नेता माने है और तीन बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लडक़र विधायक रह चुके हैं। उपचुनाव के लिए उन्होंने भाजपा से टिकट मांगा था, टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली थी। लेकिन एक बार फिर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

Related Articles

Back to top button