Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, जल्द मिलने की जताई उम्मीद

Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, जल्द मिलने की जताई उम्मीद

Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, जल्द मिलने की जताई उम्मी

 

Presidential Election 2022: देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. साथ ही जल्द मिलने की उम्मीद भी जताई है.

 

Presidential Election Result 2022: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के परिणाम आने के दौरान गुरुवार को 21 जुलाई के दिन जहां एक ओर देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति (Tribal Women President) मिल गई. वहीं देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस (Congress) की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को ED के सवालों का सामना करना पड़ा.

फिलहाल राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को बधाई दी है. साथ ही सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू से जल्द मिलने की उम्मीद जताई है. इसी बीच आज के दिन NDA के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्रौपदी मुर्मू से मिलने दिल्ली पहुंच रहे हैं.

केरल के सीएम ने भी दी बधाई

 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उनका कहना है, ‘नई राष्ट्रपति संविधान की ओर से बनाए गए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेंगी और लोगों में आपसी मित्रता को मजबूत कर देश को आगे बढ़ाएंगी.’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी बधाई

 

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, “द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं.” राष्ट्रपति चुनावों में  कांग्रेस पार्टी भी विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही थी.

 

बड़ी मात्रा में हुई क्रॉस वोटिंग

 

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के दौरान एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के लिए बड़ी मात्रा में क्रॉस वोटिंग देखी गई. इस दौरान 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोट किया. वहीं राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को सभी वोटों का लगभग 64.23 प्रतिशत मत मिला.

Related Articles

Back to top button