पुत्र ने पिता की डंडे से पीट-पीटक कर दी हत्या

कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरकमनाईं में पुत्र ने अपने पिता की डंडे से पीट पीटकर कर हत्या कर दी। घटना शनिवार की है। मृतक की पहचान राजकुमार सिंह (46) के रूप में की गयी है़। राजकुमार दिल्ली में रहकर चालक का काम करता था। घर में उसकी पत्नी सुषमा देवी, बड़ा पुत्र बबलू सिंह, छोटा पुत्र अभिषेक रहते हैं। दो सप्ताह पूर्व ही राजकुमार दिल्ली से अपने घर लौटा था। राजकुमार के दिल्ली से लौटने के बाद उसका बड़ा पुत्र बबलू सिंह बिजनेस के लिए दो लाख की मांग अपने पिता से करने लगा। इसकी वजह हर दिन घर में विवाद होता रहता था। शनिवार की सुबह इसी मामले को लेकर पिता पुत्र में पुनः विवाद हो गया। इसके बाद बबलू सिंह ने घर में रखे डंडे से अपने पिता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे राजकुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी। बीच बचाव करने आयी अपनी मां के साथ भी उसने धक्का मुक्की की, जिससे उसकी मां सुषमा देवी का भी माथा फट गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सोनी प्रताप, पीएसआई ऋषिकेश सिन्हा, एएसआई गणेश सिंह, एएसआई उमेश सिंह, एएसआई अशोक सिंह घटनास्थल पर पंहुचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। वहींँ पुत्र को पुलिस ने घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया ।

Related Articles

Back to top button