जेएनयू में उपद्रव, स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को नुकसान

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में मौजूद स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है | बताया जा रहा है कि प्रतिमा पर कुछ लोगों ने ईंट और पत्‍थर फेंके | इसके बाद प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है |

इसके साथ ही आरोपियों ने मूर्ति पर अभद्र संदेश भी लिख ‌दिए | स्वामी विवेकानंद की यह मूर्ति प्रशासनिक ब्लॉक के दाईं तरफ स्थित है और इसके ठीक सामने जवाहर लाल नेहरू की भी मूर्ति लगी हुई है | इस घटना के बारे में उस समय पता चला जब कुछ छात्र यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक ब्लॉक में कुलपति से मिलने पहुंचे थे | ये सभी छात्र होस्टल की बढ़ी हुई फीस के विरोध के चलते यहां पर पहुंचे थे |

प्रशासनिक ब्लॉक में बुधवार को जब छात्र कुलपति से मिलने पहुंचे तो वे वहां पर मौजूद नहीं थे | किसी अन्य अधिकारी को भी वहां न पाकर गुस्साए छात्रों ने कुलपति के दफ्तर के पास मौजूद दीवारों पर संदेश लिख ‌दिए | एक संदेश में छात्र ने लिखा कि आप हमारे कुलपति नहीं हैं, वहीं कुछ संदेशों में हमेशा के लिए अलविदा जैसे भी थे |

Related Articles

Back to top button