प्रियंका गांधी को सड़क पर पढ़ती है नमाज :स्मृति ईरानी

बजरंग दल को कर्नाटक से बन करने वाली बात को अपने घोषणा पत्र में लिख कर कांग्रेस ने अपने खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। इसी बीच प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर स्मृति ईरानी ने बड़ा बयान जारी किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जो 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक में प्रचार कर रही हैं, ने दावा किया है कि उन्होंने एक बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश के अमेठी में नमाज पढ़ते हुए देखा था। एक इंटव्यू में स्मृति ईरानी ने दावा किया कि उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को अमेठी में नमाज पढ़ते हुए देखा।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस्लाम में आस्था रखते हैं और नमाज अदा करते हैं, वे मूर्ति पूजा नहीं करते हैं और शायद यही कारण है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राम मंदिर के निर्माण की अनुमति नहीं दी। कर्नाटक चुनाव 10 तारीख को होने वाला है, जिसको लेकर राज्य में सियासत तेज़ है, अभी तक प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी के बयान पर कोई पलटवार नही किया है।

Related Articles

Back to top button