स्मृति इरानी को अमेठी जिताने वाले की गोली मार कर हत्या, स्मृति अमेठी रवाना

उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले गौरी गंज कोतवाली क्षेत्र के बरौलिया गाँव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेंद्र गोली से गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा जा रहा था लेकिन रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया है। गांव के नागरिक इसे चुनावी रंजिश के तौर पर देख रहे है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया है कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था, जहां उनकी मौत हो गयी।

लोकसभा चुनाव के दौरान जूता वितरण प्रकरण में सुरेंद्र सिंह काफी चर्चा में रहे थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर बरौलिया गांव के लोगों को जूते बांटने का आरोप लगाते हुए इसे अमेठी के लोगों का अपमान बताया था। उन्हें स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता था। उनकी स्मृति को चुनाव जिताने में भी अहम भूमिका थी।

नवनिर्मित सांसद स्मृति ईरानी को जैसे ही इस मर्डर की जानकारी मिली तो वह तुरंत अमेठी के लिए निकल गयी है।

Related Articles

Back to top button