बिहार में 4.25 करोड़ लोगों की मानव श्रृंखला ने बनाया विश्वरिकॉर्ड, ये थी वजह !

बिहार में चुनाव से पहले नितीश सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाने के लिए तमाम तरीके अपना रही है। ऐसे में रविवार सुबह बिहार में तकरीबन 4.25 करोड़ लोगों को मिलाकर एक कलात्मक तरीके से जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान बिहार सरकार द्वारा लाई गयी योजनाओं- जल-जीवन-हरियाली मिशन, नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर चलाया गया। इसके चलते बिहार में रविवार को भी दफ्तर खुले रहे।

बिहार सरकार द्वारा आयोजित इस जागरूकता अभियान के तहत तकरीबन 4.25 करोड़ लोगों ने मिलकर 16 हजार किमी से अधिक लंबी मानव श्रृंखला बनाई। इसके साथ ही एक विश्व रिकॉर्ड भी बन गया। दरअसल, आज से पहले कभी भी, कहीं भी, इतनी लम्बी मानव श्रंखला नहीं बनाई गयी। इसलिए बिहार में बनी मानव श्रृंखला की तस्वीरें हेलीकाप्टर से ली गई। इन तस्वीरों को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड को भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि इस मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में हुआ था। यहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मानव श्रृंखला बनाई गई। उनके साथ ही इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इनके अलावा बिहार सरकार के कई उच्च-अधिकारी इस मानव श्रृंखला का हिस्सा बने। वहीँ, नोडल शिक्षा विभाग ने इस अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी बिहार सरकार ने जागरूकता अभियान के लिए ऐसी मानव श्रृंखला बनवाई थी। तब भी मानव श्रृंखला ने रिकॉर्ड बनाए थे। दरअसल, 2017 में नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता फ़ैलाने के लिए भी बिहार में 11,292 किमी मानव श्रृंखला बनाई गई थी। ये उस समय तक की सबसे लम्बी मानव श्रृंखला थी। उसके बाद साल 2018 में इस रिकॉर्ड को बिहार में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान के दौरान बनाई गयी मानव श्रृंखला ने ही तोडा था। उस समय यह मानव श्रृंखला 13,654 किमी लंबी बनाई गयी थी।

Related Articles

Back to top button