अश्विनी कुमार चोपड़ा के अंतिम संस्कार में पहुंची मीडिया और राजनीतिक हस्तियां

पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का शनिवार सुबह निधन हो गया। रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली के निगमबोध घाट में उनका दाह संस्कार किया गया। इस दौरान निगमबोध घाट में पत्रकारिता और राजनीती की कई नामी हस्तियां पहुंची। इनमे बीजेपी के अलावा कांग्रेस के भी कई नेता निगमबोध घाट पहुंचे दिखे।

अश्विनी कुमार चोपड़ा के अंतिम संस्कार के बाद कांग्रेस नेता अशोक गेहलोत ने ट्वीट कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा “प्रियंका गाँधी और भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ पूर्व सांसद और पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा को निगमबोध घाट पहुँच कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी सांत्वना उनके परिवार और करीबियों के साथ है।”

बता दें कि अश्विनी चोपड़ा पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, अरविन्द केजरीवाल, सोनिया गाँधी, सौरभ चौधरी, सुखबीर सिंह बादल, सुरेश प्रभु, धर्मेंद्र प्रधान, कप्तान अमरिंदर सिंह, नवीन जिंदल, गुरमीत सिंह सोढ़ी, बिक्रम मजिठिया, हरसिमरत कौर बादल, सुधांशु मित्तल सहित कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर शोक जताया था।

Related Articles

Back to top button