दर्दनाक: यूपी में बेड पर लेटे बच्चे को उठा ले गए ‘बंदर’, छत पर रखें पानी के टैंक में डुबोया.. तड़पकर मौत, गलती किसकी?

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। थाना मछरेहटा के सूरजपुर गांव में गुरुवार शाम को बंदरों ने दो माह के मासूम बच्चे को घर के अंदर से उठा लिया। बच्चा बेड पर लेटा हुआ था और परिवार को कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बंदर उसे लेकर छत पर पहुंच गए।

पानी भरे ड्रम में फेंककर की वारदात

परिजनों के अनुसार, बंदरों ने मासूम को छत पर रखे पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। ड्रम में गिरने से बच्चे की मौत हो गई। जब घरवालों ने बच्चे को गायब पाया तो उन्होंने इधर-उधर तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान छत पर रखे ड्रम में बच्चे का शव मिला। यह दृश्य देखकर परिवार और गांववाले स्तब्ध रह गए।

घटना से सदमे में परिवार

मृतक बच्चे के पिता अनुज कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे यह वारदात हुई। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। मासूम की मौत की सूचना शुक्रवार सुबह पुलिस को दी गई।

इलाके में दहशत और गुस्सा

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में दहशत और गुस्सा फैला दिया है। लोगों का कहना है कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Back to top button