Akhilesh Yadav का पलटवार! कहा – “वो डस्टबिन जितनी हाइट वाला अधिकारी.. कभी नहीं भूलूंगा”, बहुत बड़ा एलान!

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और उसके ताकतवर अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह “टोटी चोरी” का मामला कभी नहीं भूल सकते और यह बात सरकार भी जान ले और सरकार चलाने वाले अधिकारी भी जान लें। अखिलेश ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अवनीश अवस्थी और एक OSD कौशिक पर सीधा हमला बोला।
“टोटी चोरी” का मामला और अखिलेश का गुस्सा
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “टोटी चोरी का मामला मैं कभी नहीं भूल सकता। अवनीश अवस्थी ने ही यह सब करवाया था। हम इसे भूलने वाले नहीं हैं, और सरकार चलाने वाले अधिकारी भी यह बात अच्छी तरह जान लें।” यह वही मामला है, जिसमें अखिलेश को विपक्ष ने “टोटी चोर” कहकर तंज कसा था।
“डस्टबिन जितना अधिकारी” बोलकर किया OSD पर वार
सपा मुखिया यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक पूर्व OSD कौशिक का नाम लेते हुए कहा, “एक IAS अवनीश अवस्थी और एक OSD जो भाग गया, कौशिक… वो डस्टबिन जितना अधिकारी। मतलब जिसकी हाइट डस्टबिन जितनी है और शहर में जो बड़ा डस्टबिन होता है, उतना बड़ा है। इसको भी मैं कभी नहीं भूलूंगा।” अखिलेश की यह टिप्पणी सीधे तौर पर नौकरशाही पर निशाना मानी जा रही है।
📌 सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तगड़ा बयान
👉 “टोटी चोरी का झूठा इल्ज़ाम मैं कभी नहीं भूल सकता।”
👉 “एक IAS और एक OSD कौशिक (जिसकी हाइट डस्टबिन जितनी है 😂), इनको भी मैं कभी नहीं भूलूंगा।”
🔥 अखिलेश का सीधा वार – पुरानी सियासी चोट आज भी याद है!#AkhileshYadav #SP #UPPolitics… pic.twitter.com/SRkxsRJ8NY
— NewsNasha (@newsnasha) September 5, 2025
सरकार की उल्टी गिनती शुरू: अखिलेश
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा, “मैं जन्माष्टमी के दिन से सरकार जाने के दिन गिन रहा हूं। अब सिर्फ 493 दिन बचे हैं।” अखिलेश ने कहा कि सरकार चुनावी तिकड़ी — अधिकारी, सरकार और चुनाव आयोग — के सहारे चल रही है।
चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल
सपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “अगर चुनाव आयोग ही धोखा दे तो हम किससे कहें? सुनने में आ रहा है कि आयोग के अधिकारी कोड दे देते हैं ताकि बीजेपी के लोग वोट बढ़ा सकें।” अखिलेश का यह बयान विपक्ष में एक नई बहस को जन्म दे सकता है।
हालिया विवाद और विधायक के घर का घेराव
हाल ही में यह विवाद तब और गरमा गया जब विधायक केतिकी सिंह के घर सपाइयों ने घेराव किया था। सपाइयों ने उनसे माफी मांगने की मांग की थी क्योंकि उन्होंने अखिलेश को “टोटी चोर” कहकर संबोधित किया था। इसी पृष्ठभूमि में अखिलेश यादव ने एक बार फिर इस मुद्दे को उठाकर सरकार और अधिकारियों पर करारा हमला बोला है।



