ISS जाने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, 70 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय को मिलेगा अशोक चक्र 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 70 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड 301 जवानों को मिलिट्री डिग्रियां और बहादुरी के लिए मेडल दिए जाएंगे

Subhanshu shukla: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनने जा रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शौर्य सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 70 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड देने की मंजूरी दे दी है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 77वें गणतंत्र दिवस की शाम सुरक्षा बलों के 70 जवानों को उनकी बहादुरी के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाएंगे। इनमें 6 जवानों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 3 जवानों को कीर्ति चक्र और 13 जवानों को शौर्य चक्र से नवाज़ा जाएगा, जबकि एक जवान को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा।

Subhanshu shukla: 301 जवानों को मिलिट्री डिग्रियां और मेडल

इसके अलावा कुल 301 जवानों को मिलिट्री डिग्रियां और गैलेंट्री मेडल दिए जाएंगे। इनमें एक बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री), 44 सेना मेडल (गैलेंट्री) शामिल हैं, जिनमें से 5 मरणोपरांत होंगे। इसके साथ ही 6 नौसेना मेडल (गैलेंट्री) और 2 वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) भी शामिल हैं।

कीर्ति चक्र से सम्मानित जवान

Subhanshu shukla: कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वालों में मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा और कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर शामिल हैं। मेजर अर्शदीप सिंह असम राइफल्स, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा पैरामिलिट्री फोर्स, जबकि कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग पायलट रह चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button