16 साल की लड़की पर चाकू से 40 वार, दिल दहलाने वाली घटना!

दिल्ली: देश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने है।दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक लड़के ने दिल्ली पुलिस सरेराह एक लड़की की हत्या कर दी।आरोपी ने पहले लड़की पर चाकू से 40 बार वार किया और फिर भी मन नहीं भरा तो उसने पत्थर से भी पटक-पटक कर मारा।

इस सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है सूचना पर पुलिस ने आनन-फानन में घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इस मर्डर को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।सीसीटीवी में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी कैसे लड़की पर चाकू और पत्थर से हमला कर रहा है। वहां अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन सिरफिरे लड़के को किसी का डर नहीं था।इस दौरान एक व्यक्ति ने आरोपी को रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

 

पुलिस के मुताबिक, लड़के लड़की दोनों पहले से दोस्त थे और पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है।पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज