शिवराज ने दिग्विजय पर साधा निशाना, कहा- ये पाकिस्तान की भाषा बोलते!

शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के बीजेपी पार्टी पर दिए गए बयान की आलोचना करते हुए कहा की दिग्विजय और उनकी पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलते है। शिवराज सिंह का कहना यह है कि दिग्विजय हमेशा से खबरों में बने रहने के लिए बयान देते रहें हैं। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा की भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का देश के प्रति प्यार के बारे में सारे देश को पता है।

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान पर आलोचना हुई जिसमे उन्होंने कहा था की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस [ISI] में आजकल मुस्लिम से ज्यादा गैर मुस्लिम जासूसी कर रहे है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय की इसी बयान पर आलोचना करते हुए दिग्विजय सिंह चौहान और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की दिग्विजय सिंह खबरों में बने रहने के लिए बयान देते रहते है जबकि वह और उनकी पार्टी के कुछ नेता खुद पकिस्तान की भाषा बोलते है।

दिग्विजय सिंह के शनिवार को दिए गए बयान की वजह से शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय और उनकी पार्टी को लपेटे में ले लिया ,शिवराज का कहना यह है की दिग्विजय खबरों बने रहने के लिए कुछ भी बयान दे सकते है। खबरों के मुताबिक शिवराज ने अपने बयान में आगे ये भी कहा की पकिस्तान तक राहुल गाँधी को अपने बयानों में कोट करता है। वह यहीं नहीं रुके अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी पार्टी बीजेपी और संघ की देशभक्ति को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा की बीजेपी और संघ में देश प्रेम की भावना को सारा देश जनता है।

आईएसआई के लिए जासूसी करते है गैर मुस्लिम से दिग्विजय सिंह का सीधा निशाना भाजपा और बजरंग दल पर था दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा की बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी आईएसआई से पैसे ले रही है इसे हमे समझना चाहिए।
इसी मामले में शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के पूछे गए सवालों का जवाब दिया

Related Articles

Back to top button