कांग्रेस वाले राम के नाम पर उड़ाते थे मज़ाक, कहते थे राम तो है ही नहीं : सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पर निशाना साधा है। आज मध्य प्रदेश बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ के कार्यकर्त्ता में शामिल होने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

बता दें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है की कांग्रेस वाले राम के नाम का मजाक उड़ाते थे, कहते थे राम तो है ही नहीं, राम तो काल्पनिक है। अदालतों में कहते थे राम के नाम का तो अस्तित्व ही नहीं है। भाजपा ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा और आज वो सपना पूरा हो गया।

बता दें की उतर प्रदेश की अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया। इस सब के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद सभा को संबोधित भी किया था। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और अन्य कार्यकर्ता श्रद्धालु मौजूद रहे थे। इस दौरान खास बात यह रही थी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के योगदान को याद किया।

Related Articles

Back to top button