बाराबंकी से पूर्व सांसद प्रियंका रावत चुनी गई बीजेपी प्रदेश महामंत्री, स्वतंत्र देव की कोर टीम में मिली जगह

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई टीम का ऐलान हो गया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान किया है। स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे, जबकि 7 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। इनके अलावा 16 प्रदेश मंत्री और 2 कोषाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। वहीँ बाराबंकी से प्रियंका रावत को बीजेपी ने महामंत्री चुना है।

प्रियंका रावत बाराबंकी से पहले सांसद भी रह चुकी हैं। ऐसे में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रियंका रावत को अपनी कोर टीम में जगह दी है। बता दें की यह वही टीम है जिसका इंतज़ार 1 साल से किया जा रहा था। बीजेपी को भी अपनी इस टीम से बहुत उमीदें हैं। प्रियंका रावत की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से 2014 से 2019 के दौरान सांसद रह चुकी हैं। 2014 में प्रियंका रावत से पहले कांग्रेस के पीएल पुनिया सांसद रह चुके हैं।

अब 2022 से पहले स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी उत्तर प्रदेश की टीम तैयार कर ली है। जो कई मायने में बहुत ख़ास बताई जा रही है। 2022 चुनाव में बीजेपी एक बार फिर से अपनी सरकार बनाना चाहती है। यही बड़ा कारण है की यह टीम बहुत खास होगी। इस समय उत्तर प्रदेश में बीजेपी की स्तिथि बहुत अच्छी बनी हुई है। अब देखना होगा की 2022 में बीजेपी इस टीम के साथ विधानसभा चुनाव में कैसा काम कर के दिखाती है।

Related Articles

Back to top button