शिवपाल यादव ने बदला ट्विटर प्रोफाइल, लिखा- हैं तैयार हम

तस्वीर से लोग उनके भविष्य के एक्शन के बारे में अनुमान लगा रहे हैं।

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव shivpal singh yadav ने अपने राजनीतिक जुड़ाव में बदलाव का स्पष्ट संकेत देते हुए अपनी ट्विटर प्रोफाइल की तस्वीर बदल दी है। शिवपाल ने ट्विटर हैंडल पर नई तस्वीर में ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगाई और कैप्शन में लिखा, ‘हैं तैयार हम’. ब्लैक एंड व्हाइट प्रोफाइल तस्वीर से लोग उनके भविष्य के एक्शन के बारे में अनुमान लगा रहे हैं। वही काफी समय से शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रही है। वही उनका ये संकेत भी उसी तरफ इशारा कर रहा है।

“अच्छे दिन जल्द आने वाले हैं

इस बीच शनिवार शाम इटावा में पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल ने कहा, “अच्छे दिन जल्द आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द अपनी राजनीतिक योजनाओं के बारे में जानकारी साझा करेंगे।” शिवपाल के अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ अपने सभी संबंध तोड़ने और उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन या विलय का विकल्प चुनने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

काफी समय से नाराज चल रहे शिवपाल

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान शिवपाल यादव जब सपा गठबंधन के साथ गए तो उन्होंने सिर्फ एक ही बात कही कि उनका लक्ष्य अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।  इसीलिए वह सारी चीजों को पीछे छोड़कर सपा के साथ आ रहे हैं. लेकिन अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को केवल एक सीट दी, वह भी उनकी खुद की जसवंत नगर सीट। चुनाव के परिणाम सामने आए तो सपा के सरकार बनाने के सपने चकनाचूर हो गए। उसके बाद जब सपा के विधायकों की बैठक बुलाई गई तो उसमें भी शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया। नाराजगी इससे एक दिन पहले से शुरू हुई बताई जा रही है। वही काफी समय से शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की खबरे सामने आ रही हैं, कयास लगाया जा रहा है कि शिवपाल भाजपा में शामिल होंगे। इसे लेकर वो कई संकेत भी दे चुके है।

Related Articles

Back to top button