Shimla: वीरभद्र सिंह ने चुनाव को लेकर दिया ये बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से खुश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि जीत का सिलसिला पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, बीडीसी व ग्राम पंचायतों में भी जारी रहना चाहिए।

Shimla बहुत बुरे दौर से गुजर रहा देश प्रदेश

उन्होंने आज यहां एक बयान में कहा कि लोग अब भाजपा की नीतियों व निर्णयों से परेशान हो गए हैं।

देश प्रदेश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है।

सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।

Shimla ये भी पढ़े-Lucknow: संतकबीरनगर में नियुक्त शिक्षक ने किया ये शर्मनाक काम, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस को जनादेश देकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना फैंसला दिया है।

अब आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा को इसी तरह हार का मुंह देखना पड़ेगा।

वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण सुन्नी, रोहड़ू, रामपुर सहित अपने चुनाव क्षेत्र अर्की सहित विभिन्न नगर परिषद व नगर पंचायतों में कांग्रेस की शानदार विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस को दिए जनमत के लिए लोगों का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी और प्रदेश में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button