पाकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, कहां यह एक निजी मुलाकात

भारत के फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 2 दिन के पाकिस्तान दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरान वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ.आरिफ अल्वी से मिले। इस मुलाकात पर शत्रुघ्न सिन्हा ने यह साफ किया कि यह उनकी एक निजी मुलाकात थी और इसमें राजनीति पर किसी भी तरह की चर्चा नहीं हुई।

 

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लाहौर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए हुए हैं। विवाह समारोह में मौजूद लोग शत्रुघ्न सिन्हा को देख कर चौक गए क्योंकि वह एक बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी उद्योगपति मियां असद अहसान की शादी में शामिल होने लाहौर पहुंचे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी के साथ उनकी मुलाकात लंबे समय तक चली लेकिन यह विशुद्ध रूप से निजी मुलाकात थी। “उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तानी राष्ट्रपति के प्रति आदर जाहिर करने के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा हम लोगों ने कई चीजों पर चर्चा की यह सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दे थे लेकिन इसमें राजनीति पर चर्चा नहीं हुई यह किसी तरह से राजनीतिक और आधिकारिक नहीं था।”

Related Articles

Back to top button