माब लिंचिंग पर शशि थरूर ने फिर अलापा हिंदू मुसलमान और जयश्री राम

देश में हो रही मोब लिंचिंग को लेकर शशि थरूर(Shashi Tharoor) ने एक बार फिर सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर(Shashi Tharoor) ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पुणे में हुई लिंचिंग के उदाहरण देते हुए अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। साथ ही उन्होंने फिर अप्रत्यक्ष शब्दों में देश को असहिष्णु कह दिया।

शशि थरूर(Shashi Tharoor) ने लिंचिंग को लेकर सरकार पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि पिछले 6 सालों में हम क्या देख रहे हैं? उन्होंने कहा कि पुणे में मोहसिन शेख नाम के शख्स की हत्या के साथ ये सिलसिला शुरु हुआ था। इसके बाद मोहम्मद अखलाक को मार दिया गया और कहा गया कि उसके पास बीफ था। लेकिन बाद में ये बात सामने आई कि उसके पास बीफ नहीं था। अगर ये बीफ था भी तो उसे मारने की इजाजत इन लोगों को किसने दी थी। शशि थरूर ने कहा कि पहलू खान के पास गाय को ले जाने का लाइसेंस था, लेकिन उसे भी भीड़ ने मार दिया। क्या चुनाव के एक नतीजे ने इन लोगों को इतनी ताकत दे दी है कि वे कुछ भी कर सकते हैं, किसी को भी मार सकते हैं?

भगवान राम का अपमान, हिंदू धर्म का अपमान

साथ ही धर्म के नाम पर किसी की हत्या करने को लेकर भी उन्होंने गुस्सा जताया। शशि ने कहा कि क्या यही हमारा भारत है और क्या हिंदू धर्म यही कहता है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं लेकिन इस तरह का नहीं। लोगों को जय श्री राम कहने के लिए मारा जाता है। ऐसा करना हिंदू धर्म का अपमान है। यह भगवान राम का अपमान है कि लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों को मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब एक ऐसा देश बन गया है जहां सहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने(Shashi Tharoor) भारत में राजनीति का ध्रुवीकरण होने की बात कही। इस ध्रुवीकरण के लिए उन्होंने खासतौर पर सत्ताधारी दल के कृत्य और पसंद को ज़िम्मेदार ठहराया।

Related Articles

Back to top button