श्रद्धा को मारने के बाद आफताब ने किया था ये काम, जान कर चौंक जाएंगे!

पुलिस का कहना है कि आफताब ने इस ट्रायल का हर पहलू अच्छे से देखा और उसके बारे में पढ़ा। इसमें घरेलू हिंसा से लेकर उन सब तरह के झगड़ों की बात थी

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि श्रद्धा का मर्डर करने के बाद आफताब ने हॉलीवुड सेलिब्रिटी जॉनी डेप और अम्बर हर्ड के मानहानी मुकदमे का लाइव ट्रायल देखा था, वो भी 100 घंटे से ज्यादा। आफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से यह नई जानकारी सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि आफताब ने इस ट्रायल का हर पहलू अच्छे से देखा और उसके बारे में पढ़ा। इसमें घरेलू हिंसा से लेकर उन सब तरह के झगड़ों की बात थी, जो अक्सर कपल्स के बीच होते हैं। पुलिस को शक है कि आफताब ने इस ट्रायल को देखकर ऐसी तरकीबें सीखीं जिनसे वह पूछताछ में खुद को संभाल पाया और पुलिस को गुमराह करता रहा।

 

इससे पहले आफताब ने पुलिस को बताया था कि श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े करने के बाद उसने करीब 4 महीने तक श्रद्धा के टुकड़े फ्रिज में रखे थे। श्रद्धा के मर्डर के बाद वह तय नहीं कर पा रहा था कि उसके टुकड़े को कैसे ठिकाने लगाया जाए। एक दिन अपने दोस्त के घर की छत पर टहलते हुए उसने छतरपुर जंगल देखा और शरीर के टुकड़े वहीं फेंकना तय किया। उसने कई दिनों में इस काम को अंजाम दिया।

 

इससे पहले तक पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा का मर्डर करने के बाद करीब 3 हफ्ते तक उसके शरीर के 35 टुकड़ों काे फ्रिज में स्टोर किया था। इसके बाद उसने 16 दिन में इन टुकड़ों को शहर में अलग-अलग जगह डंप किया था।

Related Articles

Back to top button