शामली : छेड़छाड़ के आरोप में होमगार्ड सैनिक गिरफ्तार

शामली। लिफ्ट देकर महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित के पति ने होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने आरोपित होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम को एक होमगार्ड ने पैदल गांव जा रही महिला को लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया था। आरोप है कि होमगार्ड ने महिला के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की जिससे महिला बाइक से कूद गई थी। महिला की शिकायत पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। काफी तलाशने पर भी आरोपित होमगार्ड मिल नही पाया। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपित होमगार्ड के खिलाफ महिला के पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button