टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, शाहरुख खान बोले- ‘आते हुए गोल्ड ले आना’

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचीं है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। ऐसे में जब टीम के कोच सोर्ड मारजेन ने ट्वीट किया तो ऑनस्क्रीन हॉकी कोच रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी खुद को इस पर जवाब देने से रोक नहीं पाए।

कोच का ट्वीट
भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच सोर्ड मारजेन ने टीम के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। तस्वीर के साथ सोर्ड मारजेन ने कैप्शन में लिखा, ‘सॉरी फैमिली, आने में फिर देरी होगी।’ देखते ही देखते मारजेन का ये ट्वीट वायरल हो गया और फैन्स ‘कबीर खान’ को याद करने लगे।

Sorry family , I coming again later 😊❤️ pic.twitter.com/h4uUTqx11F

— Sjoerd Marijne (@SjoerdMarijne) August 2, 2021

शाहरुख का जवाब
मारजेन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शाहरुख ने लिखा, ‘हां.. हां.. कोई दिक्कत नहीं है। बस आते हुए थोड़ा सोना (गोल्ड) ले आना, अपने बिलियन्स फैमिली मेंबर्स के लिए। इस बार धनतेरस भी 2 नवंबर को है। एक्स कोच- कबीर खान।’

मारजेन ने कहा शुक्रिया
शाहरुख के ट्वीट पर मारजेन ने भी जवाब देते हुए लिखा, ‘ आपके प्यार और सपोर्ट के लिए ढेर सारा शुक्रिया। हम एक बार फिर से सबकुछ देंगे। असली कोच की ओर से।’

क्या है कबीर खान कनेक्शन
दरसअल साल 2007 में फिल्म ‘चक दे इंडिया’ रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान ने महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे महिला हॉकी टीम धीरे- धीरे आगे बढ़ती है और वर्ल्ड कप जीत लेती है। वहीं फिल्म में कबीर खान की जर्नी भी दिखाई गई थी। फिल्म और फिल्म के गाने आज भी फैन्स पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button