वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन।

भारत के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने मंगलवार 14 मार्च को अपनी अंतिम सांस ली। 78 वर्षीय वेद प्रताप वैदिक भारत के माने जाने पत्रकार है,
परिजनों ने वेद प्रताप वैदिक की मौत को आकस्मिक बताया है, उनके अनुसार वैदिक अपने आवास के बाथरूम में गिरे जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। गिरने के बाद उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृतक घोषित किया गया।

एक राजनीतिक विश्लेषक और एक प्रसिद्ध स्तंभकार, वेद प्रताप वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के हिंदी समाचार संस्करण भाषा के संस्थापक-संपादक थे।

उन्होंने अफगान विदेश नीति का अध्ययन और शोध किया था, और कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। उन्होंने लंदन में स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज और मास्को के इंस्टीट्यूट ऑफ पीपल ऑफ एशिया से भी डिग्री हासिल की।
वैदिक भारतीय भाषा सम्मेलन और भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष थे।

Related Articles

Back to top button