उत्तराखंड सरकार की अनोखी पहल, महिला सुरक्षा के मद्देनजर आत्मरक्षा कार्यशाला का हुआ आयोजन

उत्तराखंड की महिला शक्ति को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने को उत्तराखंड सरकार एक नई शुरुआत कर रही है | अपनी इसी मुहिम के चलते उत्तराखंड सरकार डीएवी कॉलेज सहित राज्य के 34 कॉलेजों में आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन कर रही है और इसी क्रम में अग्रसर होते हुए, उत्तराखंड में महिलाओं को आत्मरक्षा का गुण सिखाने के लिए उत्तराखंड का उच्च शिक्षा विभाग अपनी अनूठी पहल के तहत आज डीएवी कॉलेज देहरादून में आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ती रावत भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ साथ ।

इसी के साथ ही सुनील उनियाल गामा (मेयर देहरादून) एकता उनियाल (सहायक उप कमांडेंट जनरल, नागरिक सुरक्षा)एवं डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल अजय सक्सेना व कॉलेज की सभी प्राचार्य आदि मौजूद रहे | इस दौरान आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को आत्मरक्षा का गुण सिखाने के लिए अथक प्रयास किया गया। जिससे आज के समय में जब महिलाएं खुद का बचाव कर सकें। भारत देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के मद्देनजर हर महिला को आत्मरक्षा का गुण आना ही चाहिए। इससे महिलाएं आत्मरक्षा कर सकती हैं

Related Articles

Back to top button