उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज..

मुंबई –शिवसेना सांसद संजय राउत (उद्धव ठाकरे गुट )के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है।राउत के खिलाफ 24 घंटे के भीतर यह दूसरी FIR दर्ज़ हुई है।यह एफआईआर बीड़ शहर पुलिस थाने में दर्ज की गई है। शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के कार्यकर्ता सचिन मुलुक की शिकायत पर यह FIR दर्ज की गई है। राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे पर उन्हें जान से मारने की सुपारी देने का आरोप लगाया है. राउत के खिलाफ दर्ज FIR में झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने और समाज में द्वेष फैलाने का आरोप लगाया गया है
इससे पहले, राउत के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे में 22 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी।

ये एफआईआर ठाणे की पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे की शिकायत पर दर्ज की गई थी. कपूरबावाड़ी पुलिस थाने ने राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 211,153A 500,501,504,505(2) के तहत मामला दर्ज किया था। अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने गुरुवार को कहा था कि महाराष्ट्र सरकार गुंडों और खोके की सरकार है।

एक गुंडा खुलेआम मुख्यमंत्री के घर जाता है।सामना के कर्मचारियों को भी धमकाया गया है।एकनाथ शिंदे से यह अपेक्षा नहीं थी।

Related Articles

Back to top button