दर्शकों की इस डिमांड से चौंक गईं सपना चौधरी, रद्द करना पड़ा कार्यक्रम

मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के शो में हंगामा हो गया है | उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार को एक ‘हरियाणवी नाइट’ का आयोजन किया गया था | इस कार्यक्रम में खास मेहमान सपना चौधरी को बुलाया गया था | लेकिन उन्हें देखने के लिए भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ गया | पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा | सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए बेताब भीड़ को संभालना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हुआ | हंगामा ज्यादा बढ़ने लगा तो सपना चौधरी ने 20 मिनट की परफॉर्मेस दी और चली गईं | सपना चौधरी को कृषि विकास और सांस्कृतिक प्रदर्शनी के आयोजन के मौके पर बुलाया गया था | सपना चौधरी स्टेज पर आईं तो राम-राम बोलकर लोगों का अभिवादन किया |

हंगामा तब शुरू हुआ जब सपना स्टेज पर आईं | वह अपनी परफॉर्मेंस दे रही थीं | लेकिन दर्शक उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ में लग गए | बस यहीं से भीड़ के बेकाबू होने की शुरुआत हुई | ऑर्गेनाइजर्स ने लोगो को काफी समझाया | लेकिन इसका बेकाबू दर्शकों पर कोई असर नहीं हुआ | प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दर्शकों को समझाने कोशिश की, लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे | भीड़ इतना बेकाबू हो गई कि वहां कुर्सियां फेंकी जाने लगीं | इसके चलते कुछ लोग घायल भी हो गए | ये धमकी भी दी गई कि अगर शांत नहीं हुए तो कार्यक्रम रद्द कर दिया जाएगा | लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ | आखिरकार कार्यक्रम बंद करना पड़ा |

Related Articles

Back to top button