बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राजस्थान कांग्रेस पर लगाए कई आरोप, फोन टैपिंग कार्ड पर बोले इसकी हो CBI जांच

राजस्थान में लगातार राजनीति बदलती जा रही है। यहां की राजनीति में सियासी उठापटक अभी जा रही है। ऐसे में अब बीजेपी के संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सियासी ड्रामा कर रही है। राजस्थान में तथाकथित बनाम प्रत्यक्ष का मामला है। हाईकमान से लड़ाई हाई कोर्ट तक पहुंची है। कांग्रेस के घर की लड़ाई सड़क पर पहुंच गई है।

बता दे कि संबित पात्रा ने कांग्रेस को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घेरा है। संबित पात्रा ने राजस्थान की राजनीति पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद शीत युद्ध की स्थिति बन रही है। पात्रा ने इस मामले में सीबीआई जांच की भी मांग कर दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस का राजनीतिक ड्रामा हम देख रहे हैं। ये षड्यंत्र, झूठ फरेब और कानून को ताक पर रखकर कैसे काम किया जाता है, उसका मिश्रण है। वहां जो राजनीतिक नाटक खेला जा रहा है, वो यही मिश्रण है। राजस्थान की सरकार 2018 में बनी, अशोक गहलोत जी मुख्यमंत्री बने, उसके बाद एक कोल्ड वॉर की स्थिति कांग्रेस पार्टी की सरकार में बनी रही।

संबित पात्रा ने कहा कि कल अशोक गहलोत जी ने स्वयं मीडिया के सामने आकर कहा है कि 18 महीने से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच में वार्तालाप नहीं हो रही थी। क्या फोन टैपिंग की गई, राजस्थान सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। जब फोन टैपिंग हुई है तो क्या यह संवेदनशील और कानूनी मामला नहीं बनता।

वही इस दौरान जेपी नड्डा ने पूछा कि क्या आप उनके फोन टैप कर रहे हैं जो किसी दूसरी पार्टी के सदस्य हैं। क्या राजस्थान में यह इमरजेंसी जैसी हालत नहीं है? पात्रा ने पूछा कि क्या एसओपी इस काम में है। इसी के साथ संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी इस पूरे प्रकरण का CBI द्वारा जांच की मांग करती है। क्या एसओपी फॉलो हुआ, फोन टेपिंग इत्यादि किया गया? क्या सभी राजनीतिक पार्टी के सभी लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है? इसको लेकर CBI द्वारा तत्कालीन जांच हो।

पता नहीं कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मतभेद को लेकर आज बीजेपी नहीं है प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिस दौरान संबित पात्रा ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मतभेद को एक अलग नजरिया दिया। उन्होंने राजस्थान सरकार पर कई आरोप लगाए।

Related Articles

Back to top button