संबित पात्रा बोले 2 राज्य के बराबर चीन और पाकिस्तान ने भारत की जमीन कब्जाई,  कांग्रेस पार्टी के मां-बेटे ने देश में भ्रम फैलाया

भारत और चीन विवाद पर कांग्रेस में लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं बीजेपी भी लगातार कांग्रेस के धागे हुए सवालों पर जवाब भी दे रही है और बड़ा पलटवार भी कर रही हैं। इस समय भारत-चीन विवाद पर पक्ष विपक्ष पर पलटवार कर रहे हैं। भारत और चीन विवाद में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद से ही पूरे भारत में आक्रोश का माहौल है। ऐसे में आज पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े किए थे। वही फिर संबित पात्रा ने भी कांग्रेस पर बड़ा पलटवार किया है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस सरकारों ने भारत की काफी जमीन पाकिस्तान और चीन को हड़पने दी। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए ऐतिहासिक भूल की है एक परिवार की गलतियों को पूरा देश भुगत रहा है।

संबित पात्रा ने इस दौरान संसद में पूछे गए सवालों पर कहा कि चीन के मसले पर कांग्रेस का रवैया नरम क्यों है? उन्होंने  कहा कि संसद में कई बार चीन, पाकिस्तान को लेकर सवाल किया गया है। ये सवाल 2012 में पूछा गया था, तब कांग्रेस की सरकार ने जवाब दिया था कि पाकिस्तान-चीन ने भारत की 78 हजार स्क्वायर किमी. की ज़मीन हड़प ली है, चीन ने भी जम्मू-कश्मीर में कई हजार किमी. की जमीन पर कब्जा किया है।

संबित पात्रा ने इस दौरान कहा कि चीन ने पहले ही भारत की जमीन ली थी, इसके अलावा पाकिस्तान ने भी PoK की जमीन को चीन को सौंप दिया था। कांग्रेस पार्टी के मां-बेटे ने देश में भ्रम फैलाया हुआ है। संबित पात्रा ने कहा कि हिंदुस्तान के दो राज्य के बराबर जमीन पाकिस्तान और चीन ने कब्जा ली है, हमारा सवाल है कि कांग्रेस सरकार ने ये जमीन क्यों दी? बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि 1962 के युद्ध में सही वक्त पर जवानों को चेतावनी नहीं दी गई थी।

Related Articles

Back to top button