UP: 40 गाड़ियों से संभल कूंच, ‘विश्व हिंदू रक्षा परिषद’ का काफिला, कहा – ‘सनातन फौज करेगा जिहादियों का इलाज’

लखनऊ, 30 अगस्त 2025 – विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने शनिवार को ‘संभल बचाओ यात्रा’ की शुरुआत लखनऊ से की। यात्रा के लिए 40 कारों का काफिला तैयार किया गया था। शंखनाद से यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें पदाधिकारियों को चंदन लगाया गया और भगवा गमछे पहनाए गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संभल की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

पुलिस ने संगठन के मुख्यालय पर चस्पा किया नोटिस

यात्रा से पहले ही पुलिस ने परिषद के गोमती नगर, विशाल खंड स्थित मुख्यालय पर नोटिस चस्पा किया था। नोटिस में लिखा था कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है। संगठन से प्रस्तावित सभी कार्यक्रम निरस्त करने की अपील की गई थी, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

अध्यक्ष गोपाल राय बोले – “संभल जाने से कोई रोक नहीं सकता”

परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने ऐलान किया कि उन्हें संभल कूच करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा –
“हम लगातार सनातन धर्म की लड़ाई लड़ते रहेंगे। संभल रिपोर्ट ने पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लंबे समय से वहां आतंकी संगठनों का नेटवर्क सक्रिय था और हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा था।”

रिपोर्ट में 1 लाख हिंदुओं की हत्या का दावा

संगठन का दावा है कि संभल में अब तक 1 लाख हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। साथ ही परिषद ने कहा कि पूरे देश में हर साल 25 लाख हिंदुओं का इस्लामीकरण और ईसाईकरण हो रहा है। गोपाल राय ने बताया कि परिषद पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगी, उनकी “घर वापसी” कराएगी और कानूनी मदद भी उपलब्ध कराएगी।

सनातन की फौज करेगा जिहादियों का इलाज

परिषद की ओर से आरोप लगाया गया कि संभल में मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण करवाया गया। एक व्यक्ति के पिता की हत्या कर उन्हें कुएं में फेंक दिया गया। संगठन का कहना है कि “संभल आतंकवादी क्षेत्र बन चुका है” और वहां जाकर हिंदू समाज की रक्षा करना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथ में बोर्डिंग थी, जिसमें लिखा था – “अब नहीं दबेगी संभल में हिन्दुओं की आवाज, सनातन की फौज करेगा जिहादियों का इलाज”

पुलिस और संगठन के बीच समझौता

काफिला रोके जाने के बाद गोपाल राय ने कहा कि परिषद किसी भी स्थिति में संभल जाएगी, लेकिन फिलहाल टकराव से बचने के लिए यात्रा टाल दी गई है। उन्होंने कहा –
“हम पुलिस से नहीं डरते, लेकिन दो धर्मों के बीच टकराव भी नहीं चाहते। माहौल शांत होने के बाद हम फिर से संभल जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।”

Related Articles

Back to top button