घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के लोगों ने सर पर सिलेंडर रखकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

 

  • घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
  • समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सर पर गैस सिलेंडर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे
  • हाथों में केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध की तख्तियां पकड़े जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करके राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।  हाथों में तख्तियां लिए और सर पर सिलेंडर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा।

दरअसल घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर कर विरोध जताने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज हरदोई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सर पर सिलेंडर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लिखी हुई तख्तियां पकड़े समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी अपर जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा।

 

https://www.youtube.com/watch?v=O0CNfD5JC6I

Related Articles

Back to top button