यूपी विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी विधायकों का बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

लखनऊ में विधान भवन में आज से शुरु हुआ है। यह प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र छोटा होगा। 3 दिन चलेगा सत्र। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम के बीच 3 दिन में 16 विधेयकों को मंजूर कराने की तैयारी है। पहली बार सदन में वर्चुअल कार्यवाही भी होगी। 65 वर्ष से अधिक उम्र के विधायकों को सत्र में वर्चुअल तरीके से जोड़ा जाएगा। सिर्फ 65 साल से कम उम्र के विधायकों को ही सदन में मास्क और ग्लब्स के साथ प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि पहले दिन ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन कर दिया।

समाजवादी पार्टी के विधायक विधानभवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना देकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मास्क ओर ग्लव्स पहनकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग कभी यहां पर ख्याल रखा जा रहा है। यानी कोरोनावायरस के मद्देनजर यह धरना प्रदर्शन किया गया है। इस घातक वायरस से बचने के लिए कार्यकर्ताओं ने यह मास्क लगाए हुए हैं।

वही आपको बता दें कि पहले दिन सदन की कार्यवाही शुक्रवार 11:00 बजे तक स्थगित कर दी गई है। सदन के दिवंगत सदस्यों वीरेंद्र सिरोही, पारसनाथ यादव, कमल रानी वरुण व चेतन चौहान के निधन पर शोक संवेदना के बाद यह कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Related Articles

Back to top button