समाजवादी पार्टी ने प्रदीप कुमार और दिग्विजय सिंह देव को सौंपी ये बड़ी सीट…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2022 के चुनावों के लिए अभी से ही तैयार हो गए हैं। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव तमाम जनपदों में पार्टी अध्यक्ष और तमाम पदों पर नियुक्ति कर रहे हैं। जिससे तमाम जनपदों में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से काम कर सके और 2022 के चुनावों के लिए तैयार हो सके।

ऐसे में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2 जनपदों के प्रदेश अध्यक्ष चुने हैं। जो कुछ इस प्रकार हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वीकृति से जनपद लखनऊ प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा प्रदीप कुमार को चुना गया है। वहीं दिग्विजय सिंह देव को जनपद सीतापुर प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा चुना गया है।

Related Articles

Back to top button