औरैया : कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

औरैया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कानपुर में हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने पंडित सुभाष चौराहे से पैदल मार्च शुरू किया और मौन जुलूस के माध्यम से शहीद पार्क पहुंच कर गेट के बाहर आसपास उन्होंने मोमबत्तियां जलाकर शोक व्यक्त किया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही ऐसे अपराधी निरंकुश हो गए हैं। जिन्होंने पुलिसकर्मियों से को मारने से पहले एक बार भी नहीं सोचा कि वह जनता के सच्चे हितैषीयों की निर्मम हत्या कर रहे हैं। कहा कि जो पुलिस चौबीसों घंटे जागकर हमारी व हमारे परिवारों की सुरक्षा करती है उस पर इस तरह से ताबड़तोड़ फायरिंग करना कितना बड़ा गुनाह है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे को एक आतंकवादी घोषित कर देना चाहिए।

कैंडल मार्च के दौरान सपा पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मोहम्मद इरशाद ने कहा कि विकास दुबे एक शातिर अपराधी के रूप में जाना जाता है। और वह कई वर्षों से खुलेआम शहर में विचरण कर रहा था। तब भारतीय जनता पार्टी की सरकार को नहीं दिखाई दिया कि उसे गिरफ्तार कर ले। और जब उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया तो योगी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पुलिस की 100 टीमें गठित कर उसे गिरफ्तार शीघ्र करने का दावा प्रस्तुत कर रही है। मगर कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ आखिर खाली क्यों है।

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब पुलिस टीम अपराधी विकास दुबे के यहां पर छापेमारी कार्रवाई करने गई थी तो उसे यह कैसे जानकारी मिली कि कितने लोग उसे गिरफ्तार करने के लिए आ रहे हैं। यह भी एक चिंता का विषय बना हुआ है। सपाइयों ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की है।समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सत्तार ने कहा कि पहले तो वह भारत मां के 8 सिपाहियों की शहादत पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उसके उपरांत उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र ही ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ा दंड दे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई कि एक ही जगह पर 8 पुलिसकर्मी घटनास्थल पर शहीद हो गए।श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सपा उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया। मीडिया प्रभारी अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button