पिछले साल सुर्खियों में आई साक्षी ने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने कि जताई इच्छा, मिलेंगी अखिलेश यादव से

 

पिछले साल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आई बीजेपी विधायक साक्षी अब नेता बनना चाहती हैं। साक्षी अब राजनीति में हाथ अपनाना चाहती हैं। बता दें कि आप जानते ही होंगे कि पिछले साल अपनी शादी को लेकर बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा और पप्पू भरतौल की बेटी सुर्खियों में बनी रही थी। जिसके बाद अब वह समाजवादी पार्टी में आना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समय भी मांगा है। साक्षी मिश्रा ने कहा है कि लोकप्रिय युवा नेता अखिलेश यादव की शैली में यूपी ने विकास की लहर देखी।

खबरों के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि साक्षी ने अखिलेश यादव से मिलने का समय भी मांगा है। यह भी कहा जा रहा है कि कोरोनावायरस संक्रमण के कम होने के बाद साक्षी अखिलेश यादव से लखनऊ में मिल भी सकती हैं हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पिछले साल जुलाई में ही साक्षी अपने घर से भाग गई थी। इसके बाद उन्होंने कैसे लड़के से शादी कर ली थी जिसके खिलाफ उनके पूरे परिवार वाले थे। यह लड़का दलित परिवार से था और इस पर राजनीति भी हुई। शादी के एक हफ्ते बाद 10 जुलाई को साक्षी और उसके पति ने विधायक परिवार से जान के खतरे का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज किया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया था और इस पर राजनीति भी होने लगी थी।

Related Articles

Back to top button