प्राची के बाद प्रज्ञा का दो टूक जवाब ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बगी हैं।’

नूपुर शर्मा का नाम इस समय देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छाया हुआ है।

Sadhvi Pragya Singh Thakur :- नूपुर शर्मा का नाम इस समय किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शायद ही अपने देश ऐसा कोई हो जो नूपुर को न जानता हो। कारण भी आप सबको पता ही होगा। पैगम्बर साहब पर टिप्पणी करने के बाद से ही नूपुर की मुश्किलें कम नही हो रहीं हैं। जबकि नूपुर शर्मा ने अपने द्वारा दिए गए बयान माफी मांग ली है बावजूद इसके अभी भी पूरे देश में नूपुर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। आए दिन देश के अलग अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें आ रही हैं।

जहां एक नूपुर के खिलाफ समाज का एक वर्ग विरोध में खड़ा हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ अब नूपुर के समर्थन में भी लोग आगे आने लगे हैं। हाल ही जहां साध्वी प्राची ने नूपुर का समर्थन करते हुए उनके साथ होने की बात कही थी। तो वहीं अब मध्य प्रदेश से Sadhvi Pragya Singh Thakur ने भी नूपुर का समर्थन किया है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर नूपुर शर्मा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बगी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व।’

आगे साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने कहा कि “मैं शायद इस नाम से बदनाम हूं कि मैं सत्य बोलती हूं। ये भी एक सत्य है कि ज्ञानवापी में शिव मंदिर था, है और रहेगा। उसको फव्वारा कहना गलत है। हमारे हिंदू मानदंड, हिंदू देवी-देवताओं और सनातन धर्म पर अगर कोई कुठाराघात करता है तो हम भी असलियत बताएंगे। साध्वी ने कहा कि हमारी असलियत तुम बता दो, हमें स्वीकार है, लेकिन तुम्हारी असलियत हम बता रहे तो क्यों तकलीफ है। इसका मतलब इतिहास कहीं न कहीं गंदा है।

नूपुर को मिली धमकी पर साध्वी के बोल :-

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि विधर्मियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी ने कुछ कहा उस पर इन लोगों को पीड़ा हुई। इन लोगों ने उसका कत्ल कर दिया। काट दिया उसको। हमारे देवी-देवताओं पर ये फिल्म बनाते हैं, डायरेक्ट और प्रोड्यूस करते हैं साथ ही गालियां देते हैं। उन्होंने कहा कि इनका इतिहास पूरा कम्यूनिस्ट है। पूरी तरह से विधर्मी ये लोग अपनी मानसिकता का प्रदर्शित करते हैं।

भारत है, ये हिंदुओं का है :- Sadhvi Pragya Singh Thakur

साध्वी ने कहा कि ये भारत है, ये हिंदुओं का है। यहां सनातन जिंदा रहेगा और जिंदा रखना हम लोगों की जिम्मेदारी है, इसको हम जिंदा रखेंगे। हम अपने देवी-देवताओं का अपमान सहन नहीं कर सकते।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हमेशा विधर्मियों ने ऐसा किया है…कमलेश तिवारी ने कुछ कहा उससे इनको पीड़ा हुई और उसका कत्ल कर दिया। ये भारत हिंदुओं का है, यहां सनातन धर्म जिंदा रखना पड़ेगा, ये हमारी जिम्मेदारी है।’

Related Articles

Back to top button