मुंबई इंडियंस के लिए 150 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 27वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 150 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित से पहले वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने मुंबई के लिए 150 से अधिक मैच खेला है। पोलार्ड ने भी इसी सीजन मे यह आंकड़ा छुआ था। रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत अब खत्म हो चुकी डेक्कन चार्जस से 2008 में की थी और 2009 में उस टीम के साथ आईपीएल खिताब भी जीता था।

रोहित वर्ष 2011 में मुंबई के साथ जुड़े। 2013 में उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली और तब से वह टीम को चार खिताब दिला चुके हैं। मुंबई ने 2013 के अलावा, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल ट्रॉफी जीता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जा रहा मैच रोहित का कुल 195वां आईपीएल मैच है।

रोहित ने आईपीएल में अब तक 5,109 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इस सूची मे चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (5,368) दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली (5,635) पहले स्थान पर हैं।

Related Articles

Back to top button